इटली में वायरस से संक्रमित व्यक्ति नोएडा आकर बच्चों की बर्थ-डे पार्टी में शामिल हुआ, अब दहशत में स्कूल 3 दिन बंद

नई दिल्ली. कोरोनावायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए नोएडा के एक स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में इटली से आया एक व्यक्ति वायरस से संक्रमित पाया गया था। पिछले हफ्ते व्यक्ति एक बर्थडे पार्टी में गया था, जिसमें उसके बच्चे भी शामिल हुए थे। जिस स्कूल को बंद किया गया है, व्यक्ति के बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। फिलहाल स्कूल में मंगलवार से होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। कोरोनावायरस से 5 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें दिल्ली, तेलंगाना के 1-1 और केरल के 3 लोग हैं।

नोएडा के डीएम बीएन सिंह के मुताबिक, ‘‘जो व्यक्ति इटली में कोरोनावायरस की चपेट में आया है, उसकी पहचान कर ली गई है। उसका एक बच्चा नोएडा के स्कूल में पढ़ता है। वह बर्थ-डे पार्टी में कुछ और बच्चों से भी मिला था। हमारी टीम पूरे मामले पर नजर रख रही है। इन लोगों को फिलहाल क्वारेंटाइन (अलग-थलग) किया गया है। हमने उनके लिए 10 बिस्तर अरेंज किए हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।’’

स्कूल की बिल्डिंग सैनिटाइज की गई
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने कहा, ‘‘जैसे ही विभाग को सूचना मिली, मैं तुरंत स्कूल पहुंचा। स्कूल की बिल्डिंग की अच्छे से सफाई कराई गई। दो बच्चों के खून के नमूनों को भी परीक्षण के लिए भेजा गया। हमारी लोगों से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।’’

हुबेई में 2834 लोगों की मौत

उधर, चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, देश में अब तक 2912 लोगों की मौत हो चुकी है और 80,051 मामले सामने आ चुके हैं। दुनियाभर में मौत का आंकड़ा तीन हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, 90 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत में 2834 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिकी मीडिया हाउस ब्लूमबर्ग की पिछले महीने रिपोर्ट के मुताबिक, चीन से सप्लाई रुकने की वजह से भारत में पैरासिटामॉल दवाओं की कीमत 40% बढ़ गई है। जायडस कैडिला के चेयरमैन पंकज आर पटेल का कहना था कि बैक्टीरिया इंफेक्शन के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन की कीमतें 70% बढ़ गई हैं। पटेल ने कहा था कि मार्च के पहले सप्ताह तक चीन से सप्लाई शुरू नहीं हुई तो पूरी फार्मा इंडस्ट्री में इंग्रीडिएंट्स की कमी हो सकती है। एपीआई के आयात के लिए भारत की चीन पर निर्भरता बहुत ज्यादा है। किसी भी दवा को बनाने के लिए एपीआई सबसे अहम कंपोनेंट हैं।

दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति में भारत सबसे बड़ा बाजार

भारत फार्मा इंग्रीडिएंट्स के कई प्रोडक्ट्स का 80% तक चीन से आयात करता है। लेकिन, दुनिया में जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति के मामले में भारत सबसे बड़ा बाजार है। अमेरिकी बाजार को ड्रग्स आपूर्ति करने वाली 12% मैन्युफैक्चरिंग साइट्स भारत में हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अपनी-अपनी भारतीयता बनाने-बचाने की लड़ाई जारी है: नज़रिया

邮件快件绿色包装规范征意见 拟细化封装操作要领

第一报道 | 同老朋友普京通电话,习主席再次提到这一重要理念