MP विधानसभा चुनाव: 46 साल बाद BJP हार गई सबसे सुरक्षित विदिशा सीट

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. बीजीपी की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली विदिशा विधानसभा सीट पर बीजेपी के मुकेश टंडन की हार हुई है. इस सीट से कांग्रेस के शशांक भार्गव ने जीत हासिल की. उन्हें 80,332 वोट मिले हैं. जबकि बीजेपी के मुकेश टंडन को 64,878 मिले.

मालूम हो कि वीवीआईपी सीट कहे जाने वाली विदिशा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संसदीय क्षेत्र है. इसके अलावा शिवराज सिंह का भी ये संसदीय क्षेत्र रहा है. 2013 के चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उपचुनाव हुआ था.
आज फैसले का दिन

इसमें कल्याण सिंह ठाकुर चुने गए थे. वहीं, इससे पहले 2008 के चुनाव में बीजेपी के राघव जी ने विदिशा से जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के शंशाक भार्गव को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है.

यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही लड़ाई होती आई है. साल 1980 के बाद से ही यह सीट बीजेपी की मजबूत गढ़ रही है. यहां पर हुए अब तक चुनाव में कांग्रेस केवल दो बार ही जीत हासिल कर पाई है.

मतगणना से पहले कांग्रेस का 'विजयी भवः यज्ञ'

साल 1957 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के विधायक ने जीत हासिल की. 1962 के चुनाव में हिंदू महासभा से गोरेलाल चुनाव जीते. इसके बाद 1967 में भारतीय जनसंघ के एस सिंह विधायक बने. 1972 में एक बार  फिर कांग्रेस को जीत मिली और डॉ. सूर्य़प्रकाश सक्सेना ने चुनाव जीता. 1977 में जनता पार्टी के नरसिंह दास गोयल चुनाव जीते. 1980 से लेकर 2013 तक इस सीट पर बीजेपी का कब्जा था. लेकिन इस बार कांग्रेस फतह हासिल करने में सफल रही.

2013 के चुनावी नतीजे

मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें हैं. 230 सीटों पर चुनाव होते हैं जबकि एक सदस्य को मनोनीत किया जाता है. 2013 के चुनाव में बीजेपी को 165, कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थीं.

Comments

Popular posts from this blog

邮件快件绿色包装规范征意见 拟细化封装操作要领

第一报道 | 同老朋友普京通电话,习主席再次提到这一重要理念

中国速度再度挑战不可能:35天建成口罩熔喷布生产线