Posts

Showing posts from March, 2019

कश्मीर में अनुच्छेद 35-ए पर जेटली ने नेहरू को घेरा, जानिए क्या है सच्चाई

भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोला है. जेटली ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का अनुच्छेद 35A "संवैधानिक रूप से दोषपूर्ण' है और राज्य के आर्थिक विकास की राह में रोड़ा बन रहा है. अरुण जेटली ने एक ब्लॉग लिखा है जिसका शीर्षक है - 'क़ानून और जम्मू-कश्मीर'. उन्होंने ब्लॉग में लिखा है कि जम्मू-कश्मीर का सात दशक का इतिहास बदलते भारत के साथ कई सवालों का सामना कर रहा है. जेटली ने लिखा कि ज़्यादातर भारतीयों का मानना है कि कश्मीर मामले में नेहरू का अपनाया रास्ता 'ऐतिहासिक ग़लती' थी. वित्त मंत्री ने पूछा, "क्या हमारी नीतियां दोषपूर्ण नज़रिए के हिसाब से चलनी चाहिए या लीक से हटकर ज़मीनी हक़ीक़त के मुताबिक़? जेटली ने जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 35A की पृष्ठभूमि के बा रे में भी लिखा. अनुच्छेद 35A के मुताबिक़ जम्मू- कश्मीर के बाहर का कोई शख़्स राज्य में कोई संपत्ति नहीं ख]रीद सकता. वित्त मंत्री ने अपने ब्लॉग में लिखा कि इस अनुच्छेद को साल 1954 में राष्ट्रपति की ओर से जारी की गई एक अधि...