पुलवामा: #PakistanAndCongress के साथ सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी दावों का सच-फ़ैक्ट चेक
सोमवार सुबह जब पुलवामा ज़िले से भारतीय सेना के चार जवानों के मारे की ख़बर आई तो उससे कुछ ही देर बाद #PakistanAndCongress ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गया. #PakistanAndCongress के साथ जिन लोगों ने ट्वीट किए हैं उनमें से दक्षिणपंथी रुझान वाले अधिकांश सोशल मीडिया यूज़र्स का आरोप है कि पुलवामा हमले के बाद भी पाकिस्तान के लिए कांग्रेस पार्टी का रुख़ 'सॉफ़्ट' है. हज़ारों लोगों ने इस हैशटैग के साथ न सिर्फ़ ट्विटर पर बल्कि फ़ेसबुक और शेयर चैट जैसे चैटिंग ऐप्स पर भड़काऊ सामग्री शेयर की है. बहुत से लोगों ने इस हैशटैग के साथ पुरानी तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल किए हैं. लेकिन अपनी पड़ताल में हमने इनमें से कई को पूरी तरह ग़लत और बेबुनियाद पाया है. दक्षिणपंथ समर्थक अपने फ़ेसबुक ग्रुप्स में ट्रेंडिंग हैशटैग के साथ लिख रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी की नई महासचिव प्रियंका गांधी सात फ़रवरी को दुबई में पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ क़मर जावेद बाजवा से मिली थीं. ट्विटर और फ़ेसबुक पर इस तरह के संदेश हज़ारों बार शेयर किए जा चुके हैं. लेकिन तथ्यों के आधार पर ये दावा ग़लत साबित होता है क्यो...