Posts

Showing posts from November, 2018

बैन के बावजूद फोड़े 50 लाख किलो पटाखे, 77 गुना तक बढ़ा प्रदूषण

केंद्र की प्रदूषण से संबंधित एजेंसी सफर के मुताबिक रात 1 बजे दिल्ली की हवा में इतना धुआं जमा हो गया था कि उसने पटाखों से निकले केमिकल को ऊपर जाने ही न हीं दिया और वे सबसे निचली परत तक जमते चले गए, जिसकी वजह से एयर इंडेक्स लगातार बढ़ता रहा सुप्रीम कोर्ट की तमाम पाबंदियों के बावजूद दिवाली की रात दिल्ली ने 50 लाख किलो से ज्यादा पटाखे फोड़ डाले। नतीजा यह रहा कि रात 1 बजते-बजते प्रदूषण के सबसे खतरनाक कण पीएम 2.5 का स्तर कई जगहों पर 2500 तक पहुंच गया जबकि इसे 60 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। दिल्ली सरकार के आंकड़े बताते हैं कि इन पटाखों की वजह से दिवाली पर दिल्ली की हवा में 2017 के मुकाबले ज्यादा जहर घुला। पीएम 10, कार्बन मोनोऑक्साइड और तमाम अन्य जहरीली गैसें भी पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा थीं। पटाखों की बिक्री पर रोक थी और सिर्फ ग्रीन पटाखे रात 8 बजे से 10 बजे के बीच फोड़े जा सकते थे, लेकिन दिन ढलने से लेकर आधी रात के बाद तक हर तरह के पटाखे फूट रहे थे। पुलिस ने नियम तोड़ने के 562 केस दर्ज किए। सबसे अधिक घुटन वजीरपुर में रही, जहां रात 1 बजे पीएम 2.5 का स्तर 4680 mgcm तक पहुंच गया।...